A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोरशी में संतरा किसानों के लिए मिट्टी परीक्षण पर जागरूकता, 29 मार्च को कृषि चर्चा सत्र आयोजित

मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण कर ली जानकारी

मोरशी में संतरा किसानों के लिए मिट्टी परीक्षण पर जागरूकता, 29 मार्च को कृषि चर्चा सत्र आयोजित

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

सौंसर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन द्वारा संतरा उत्पादक किसानों के लिए मिट्टी परीक्षण और उन्नत खेती तकनीकों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोरशी में किसानों को मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला की विस्तृत जानकारी ली गई तथा संतरा उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में आयोजित 15 दिवसीय संतरा महोत्सव के बाद किसानों और विशेषज्ञों के बीच संवाद कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। इस दौरान पूर्व विधायक अजय चौरे, दिनेश लाडसे, गजानन कोंचे सहित अन्य लोगों ने किसान कंसल्टेंसी एवं मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, मोरशी का निरीक्षण किया। यह प्रयोगशाला गौरव तायवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है, जहां मिट्टी के 12 प्रकार के परीक्षण कर किसानों को विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही किसानों को खेत से मिट्टी एकत्र करने की सही विधि भी समझाई जाती है।

Related Articles


विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि बिना मिट्टी परीक्षण के बगीचों में खाद का उपयोग करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वे पहले मिट्टी परीक्षण कराकर ही उर्वरकों का उपयोग करें, जिससे उत्पादन में गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार हो सके।
किसानों के मार्गदर्शक प्रवीण बेलखेडे, जो पिछले 30 वर्षों से संतरा उत्पादन पर शोध कर रहे हैं, द्वारा भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि मिट्टी परीक्षण के साथ-साथ संतरे के गुणवत्तापूर्ण पौधे भी स्वयं तैयार कर पारदर्शिता के साथ किसानों को उपलब्ध कराए जाते हैं। इच्छुक किसान ग्राम वाघोली, तहसील मोरशी में जाकर पौधे खरीद सकते हैं।
आयोजकों ने जानकारी दी कि आगामी 29 मार्च, रविवार को सौंसर में शाम 5 बजे से कृषि चर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें संतरा उत्पादक किसानों को आमंत्रित किया गया है। इस सत्र में विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक तकनीकों, समस्याओं के समाधान और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी देंगे।
इस पहल से क्षेत्र के संतरा किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने में मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हो सकेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!