A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर में नशीली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़: आरोपी संदीप यादव गिरफ्तार

पुलिस थाना बानसूर द्वारा Operation Anti-Venom (Drug Free Rajasthan) के तहत एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्यवाही की गई। ग्राम खेड़ा में प्रियाजी मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां एवं कैप्सूल बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार यादव पुत्र राम सिंह जाति अहिर निवासी बहराम का बास थाना बानसूर जिला कोटपूतली बहरोड़ के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां Dyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules कुल 885 कैप्सूल और Alprazolam Tablets I.P. 0.5 mg कुल 474 नशीली टेबलेट (गोली) बरामद की।

आरोपी संदीप कुमार यादव को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। राहुल प्रकाश आईपीएस महानीरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर द्वारा मादक पदार्थों के नियंत्रण के लिए चलाये गये अभियान Operation Anti -Venom (Drug Free Rajasthan) श्रृंखला में पुलिस अधीक्षक जिला कोटपूतली बहरोड़ सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देशन एवं नाजिम अली अति. पुलिस अधीक्षक कोटपूतली व वृताधिकारी बानसूर के निकट सुपरविजन में थाना अधिकारी पुलिस थाना बानसूर के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।

इस कार्रवाई के तहत प्रकरण 70/2026 धारा 8/21 एवं 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। जिला औषधि अधिकारी जिला अलवर को बुलाया जाकर उपरोक्त नशीली दवाईयां तथा कैप्सूल के सम्बन्ध में क्लेम लेवल के सम्बन्ध में राय प्राप्त की गई तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त संदीप कुमार यादव के कब्जे से मिली नशीली दवाईयां Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules कुल 885 कैप्सूल और Alprazolam Tablets I.P. 0.5 mg कुल 474 नशीली टेबलेट (गोली) को जब्त किया जाकर आरोपी संदीप कुमार यादव को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!