
कानपुर देहात कांग्रेस पार्टी ने संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आरिफ़ खां को सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और युवाओं से बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
आरिफ़ खां लंबे समय से नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कांग्रेस मुख्यालय में सोशल मीडिया विभाग को भी अपनी सेवाएं दे चुके है साथ ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से रखने का अनुभव रखते हैं। उनकी नियुक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को अधिक मजबूती से जनता तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
नवनियुक्त सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष आरिफ़ खां ने अम्बरीष सिंह गौर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और युवाओं को जोड़ने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।