A2Z सभी खबर सभी जिले की

शास्त्री चौक की मेडिकल दुकानों से संदिग्ध इंजेक्शन बिक्री का मामला गरमाया, बाजार में चर्चा अफवाह या हकीकत

शास्त्री चौक की मेडिकल दुकानों से संदिग्ध इंजेक्शन बिक्री का मामला गरमाया, बाजार में चर्चा अफवाह या हकीकत

महुआडांड़ बाजार के शास्त्री चौक के आसपास स्थित कुछ मेडिकल दुकानों से कथित रूप से संदिग्ध व जहरीले इंजेक्शन की बिक्री का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। कुसमी क्षेत्र का एक युवक महुआडांड़ से इंजेक्शन खरीदकर कुसमी जा रहा था, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।घटना सामने आने के बाद शास्त्री चौक की कई मेडिकल दुकानों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से संदिग्ध इंजेक्शन और दवाओं की बिक्री की चर्चा होती रही है, लेकिन विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से ऐसे कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है।मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग तक हलचल तेज हो गई है। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी मेडिकल दुकानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए औचक जांच कराई जाएगी। वहीं सिविल सर्जन डॉ. राज मोहन खलखो ने कहा कि जानकारी लेकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!