A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

बोर्ड काॅपियां जांच रहे शिक्षकों पर मधुमक्खियों का हमला

कौशांबी में श्रीदुर्गा देवी इंटर कालेज में हुई घटना, घायल टीचर्स मेडिकल कालेज में भर्ती

कौशांबी के मंझनपुर के श्रीदुर्गा देवी इंटर कालेज के बोर्ड कापियां जांचने के दौरान मधुमक्खियों ने अध्यापकों पर हमला कर दिया। करीब 4 बजे मधुमक्खियों के हमले में 4 टीचर घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। अध्यापकों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से अध्यापकों ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई है।

Show More
Back to top button