A2Z सभी खबर सभी जिले की

“सुरक्षित इंटरनेट दिवस” पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, एआई के जिम्मेदार उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण

 

जमशेदपुर।

“सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर पर 10 फरवरी को समाहरणालय सभागार में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान द्वारा किया गया। इस अवसर पर “Smart Tech, Safe Choices: Exploring the Safe and Responsible Use of AI” थीम के तहत डिजिटल सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सामान्य नागरिक एवं प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा तथा एआई के सुरक्षित एवं नैतिक उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

Related Articles

एनआईसी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने हेतु शपथ भी ली।

कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री किशोर प्रसाद, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मनीष कुमार प्रसाद, इंस्पेक्टर श्री कुनाल कुमार, जोनल कोऑर्डिनेटर श्री तारक दास, मास्टर ट्रेनर श्री रोहित राज, साइबर पीस फाउंडेशन सहित अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन वरूज ओझा द्वारा किया गया।

— आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!