A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़महासमुंदरायपुर

रायपुर के हॉस्पिटल से भागा कैदी खुद पहुंचा जेल, प्रहरी हैरान

रायपुर के हॉस्पिटल से भागा कैदी खुद पहुंचा जेल, प्रहरी हैरान

महासमुन्द/रायपुर। एक और बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। जगदलपुर जेल का कैदी रायपुर अंबेडकर अस्‍पताल से फरार हो गया। कैदी संजय सिंह कैंसर के इलाज के लिए 6 मार्च से आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती था। खबरों के अनुसार शनिवार देर शाम को जेल प्रहरी प्रिंस सोनी को चकमा देकर कैदी अस्‍पताल से भाग गया और खुद ही जगदलपुर जेल पहुंच गया।

कैदी हत्या के मामले में वर्ष 2010 से जगदलपुर जेल में बंद है। मामले में कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर, प्रहरी की लापरवाही पर भी कारवाई की जा रही है। कैंदी नारायणपुर के तहसीलपारा का रहने वाला है। बता दें चार दिन पहले भी इलाज के लिए रायपुर जिला अस्‍पताल में भर्ती कैदी यहां से फरार हो गया था। हालांकि कैदी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाया और पकड़ा गया।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!