A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

सिविल अस्पताल नगरी को कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सिविल अस्पताल नगरी को कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

एनआरसी में बच्चों को एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद दवाईयां देने के दिए निर्देश

बच्चों के वजन में हुई बढ़ोत्तरी से जाहिर की प्रसन्नता

Related Articles

धमतरी 28 मार्च 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी आज नगरी में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लेने के बाद सिविल अस्पताल नगरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और भर्ती होने से अब तक हुए बच्चों के वजन में बढ़ोत्तरी को देख प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने इस मौके पर उपस्थिति चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वे बच्चों को एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद दवाई का सेवन भी करायें। साथ ही आयुष थेरेपी सेंटर में नियमित रूप से बच्चों की मालिश करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने माताओं को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली और उन्हें भी अपने बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार करना सिखाने कहा।

इस अवसर पर कलेक्टर ने ई-रक्त कोष, आभा आईडी, दवाई स्टोर में उपलब्ध और वितरित दवाई की जानकारी ली तथा नियमित रूप से ऑनलाईन एंट्री करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, एसडीएम नगरी पवन कुमार, सीईओ जनपद पंचायत नगरी तथा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी  डॉ.डी.आर.ठाकुर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button