A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ससुरालियों घर आकर दामाद को बेरहमी से पीटा 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। ससुरालियों बेटी के घर आकर दामाद को बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर घायल का इलाज किया जा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के सिलौली निवासी आलोक (28)राकेश ने बताया कि बुधवार को उसके ससुर बांदा जिले के मसरी गांव निवासी रामबहोरी सहित चार पांच लोग आए थे और उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की थी लेकिन गुरुवार को फिर उक्त लोग फोर व्हीलर से आए और मारपीट कर घर में रखा नकदी और जेवरात सहित उसकी पत्नी को भी ले गए। पीडित आलोक ने बताया कि इस मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर आलोक का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल आलोक के सर में गंभीर चोँटें आईं हैं।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!