A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:एक सप्ताह बाद धूप खिलने से फसलें लहलहाईं, किसान खुश

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। गुरुवार को सुबह से मौसम के साफ होने से चहल-पहल बढ़ गई। दोपहर को कानपुर से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं मौसम के साफ होने से फसलों को बड़ी राहत मिली है। धूप खिलते ही फसलें लहलहाने लगी हैं।

करीब एक सप्ताह बाद गुरुवार को सुबह से ही चटक धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप मिलते ही चारों तरफ चहल-पहल बढ़ गई है। दोपहर को कानपुर से मानिकपुर होकर प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ थी। धूप खिलने का सबसे ज्यादा फायदा दलहनी और तिलहनी फसलों में देखने को मिला है। धूप पाकर सरसों मटर मसूर की फसलें लहलहाने लगी। किसान मान सिंह भदोरिया, उदयभान यादव, सुरेश कुमार,मेवालाल विश्वकर्मा आदि ने बताया कि लगातार पड़ रहे कोहरे एवं धूप नहीं निकलने से सरसों मटर मसूर का फूल नष्ट हो रहा था। कोहरे का विपरीत प्रभाव फसलों पर पड़ रहा था। धूप निकलने से फसलों को बड़ी राहत मिली है।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button