A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर ने राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

*कलेक्टर ने राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

शहडोल 13 सितम्बर 2025- 69वी शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता विदिशा जिले के सिरोंज में आयोजित की गई। बालिका वर्ग में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच भोपाल एवं शहडोल फुटबॉल टीम के मध्य खेला गया। शहडोल की फुटबॉल टीम ने भोपाल को पेनल्टी शूटआउट में हराकर विजय हुई।

Related Articles

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सहायक संचालक खेल (एन आई एस) फुटबॉल कोच रईस अहमद ने बताया कि शहडोल संभाग ने लीग मैच में मध्य प्रदेश जनजाति कार्य विभाग को 2-0, रीवा 1-0 सागर 9-0 इंदौर को 4-2 से हराकर अपने लीग मैच में टॉप में रही, और सेमीफाइनल में प्रवेश किया, सेमीफाइनल में ग्वालियर को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। विजेता टीम को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग श्री उमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मारपाची , सहायक संचालक खेल एवं फुटबॉल कोच रईस अहमद फुटबॉल कोच अनिल सिंह ने भी बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख प्रबंधक सुनील साकेत, प्रभारी प्राचार्य, मैनेजर रहीम खान पीटीआई, कोच, सीताराम सहित कप्तान राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुहानी कोल सहित अन्य फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button