A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहारबेतिया

जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर महिलाओं का किया सम्मान तथा दी शुभकामनाएं।

जमीन से लेकर आसमान तक कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं महिलाएं : जिलाधिकारी।

बेतिया:- बिहार:- से अहमद राजा खान कि रिपोर्ट

08/03/2024
जमीन से लेकर आसमान तक कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं महिलाएं : जिलाधिकारी।

समाज को ऊंचाई पर ले जाने के लिए कार्य करें महिलाएं।

उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

Related Articles

जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव एवं विचार।

जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर महिलाओं का किया सम्मान तथा दी शुभकामनाएं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। पूरा समाहरणालय सभाकक्ष नारी शक्तियों से भरा हुआ था। उत्साह एवं उमंग के साथ महिला दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी महिलाओं का सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ रही है। महिलाओं द्वारा अनेक क्षेत्रों में जमीन से लेकर आसमान तक कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। उपलब्धियां हासिल की जा रही है। महिलाएं समाज को एक नई दिशा-दर्शन दे रही है। तमाम विभागों के महिला अधिकारियों एवं कर्मियों ने अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे जिले में बाहर के राज्यों की महिलाएं कार्यरत हैं। महिलाएं अपने आप को स्थापित कर रही है। निडर होकर कार्य कर रही हैं। सरकारी, गैर सरकारी, राजनीतिक एवं अन्य क्षेत्रों में महिलाएं अपना परचम लहरा रही है। आने वाले दिनों में महिलाएं और भी परचम लहराएंगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। महिलाएं समाज को ऊंचाई पर ले जाने के लिए कार्य करें। महिलाएं एक-दूसरे का सम्मान भी करती हैं। एक-दूसरे का सहयोग भी लेती हैं और दूसरे को संदेश भी देती हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चियों एवं महिलाओं को किसी कारणवश अनुकूल माहौल नहीं मिल रहा है, वैसी बच्चियों एवं महिलाओं के लिए अनुकूल माहौल मिले, इस हेतु सभी को समन्वित प्रयास करना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है। अपने दायित्वों का निवर्हन महिला जनप्रतिनिधि बेहतर तरीके से कर रही हैं। साईकिल योजना, पोशाक योजना सहित किशोरियों एवं महिलाओं के चलायी जा रही योजनाओं से बच्चियों एवं महिलाओं में काफी बदलाव आया है। बच्चियां एवं महिलाएं समाज, जिले, राज्य सहित देश-विदेश में अपना परचम लहरा रही हैं। अन्य महिलाएं भी इससे प्ररित होकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। महिलाएं इसका बखूबी लाभ उठा रही हैं और आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक दिन ही क्यों, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को ही क्यों। क्यों नहीं प्रतिदिन सम्मान के साथ हम कार्य करें। उपलब्धियों को हासिल करें। अपने दायित्वों का सभी ढंग से निवर्हन करें। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं की सहभागिता से अनेकों कार्य हुए हैं। सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए अनेकों योजना एवं कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इन योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

इसके साथ ही अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री विपिन कुमार यादव, प्रभारी प्रभारी, जिला सामान्य शाखा, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती बेबी कुमारी ने भी संबोधित किया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व, महिला सशक्तीकरण आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नारी शक्तियों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया गया तथा अपने विचार व्यक्त किए गए। डॉ0 सपना रानी, प्रोबेशनर डीएसपी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के थीम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि महिलाओं पर जितना अधिक इनवेसमेन्ट होगा, उतनी ही ज्यादा प्रगति होगी। अभिभावक अपने बच्चों खासकर बेटियों पर विश्वास करें, तभी बेटियां आगे बढ़ेंगी। सीडीपीओ, मझौलिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि महिलाओं के समाज में महत्व को समझना होगा, प्रचार-प्रसार करना होगा। महिलाएं बच्चियों को आगे बढ़ाये। महिलाएं घर को परिवार बनाती है। महिला-पुरूष असमानता को पूरी तरह से दूर करने का प्रयास सभी को करना चाहिए। कन्या भू्रण हत्या को रोकने में महिलाओं को आगे आना चाहिए। इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा, सुश्री निशा कुमारी ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज और देश आगे बढ़ेगा। महिला पर्यवेक्षिका, श्रीमती सुप्रिया कुमारी ने मैं आधुनिक नारी हूं, पर कविता का पाठ किया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को नमन है। महिला सशक्तीकरण पर सभी को बल देना होगा। शिक्षिका श्रीमती मंजू सिन्हा ने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों पर विश्वास करना चाहिए और उनको आगे बढ़ाना चाहिए। महिलाओं को स्वयं मजबूत होना है और अपने पैरों पर खड़ा होना है। सेविका, श्रीमती सुप्रिया कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिला थाना प्रभारी, श्रीमती सुधा कुमारी ने कहा कि महिलाएं एक-दूसरे को सम्मान दें। पुरूष भी महिलाओं को सम्मान दें। परिवहन विभाग की महिला अधिकारी, श्रीमती खुश्बू भारती ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनना होगा। स्वयं पर विश्वास करें महिलाएं। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को महिला होने पर गर्व है। जीविका की श्रीमती पुष्पा कुमारी ने कहा कि जीविका से जुड़कर महिलाएं काफी सशक्त हुयी है। आगे बढ़ रही है। मैं गौरान्वित महसूस कर रही हूं। इस अवसर पर जीविका की ही श्रीमती मनीषा कुमारी एवं शिक्षिका श्रीमती सीमा कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने अनुभव साझा किया गया एवं विचार व्यक्त किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रोग्राम कार्यालय द्वारा गोद भराई कार्यक्रम किया गया। जिलाधिकारी गोद भराई कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और महिलाओं को आर्शीवाद एवं शुभकानाएं दी। साथ ही जिला प्रोग्राम कार्यालय द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष के बाहर बनायी गयी आकर्षक रंगोली की सराहना जिलाधिकारी द्वारा की गयी।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, श्री विपिन कुमार यादव, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती बेबी कुमारी, डीपीओ, आइसीडीएस, श्रीमती कविता रानी, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

अहमद राजा खान


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/akhandbharatlivenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!