

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।युवती अपने घर नकदी और जेवरात लेकर गांव के ही युवक के साथ फरार हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरौंदा निवासी ब्रजमोहन ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,बीते चौबीस फरवरी की दोपहर गांव का सजातीय युवक रोहित जो कबरई में काम करता है उसकी पुत्री अनुसुईया को बहला फुसला कर भगा ले गया है इतना ही नहीं युवती घर में रखे पचास हजार रुपये और सोने चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। पीडित ने अपनी को आरोपी द्वारा कबरई ले जाने की आंशका जताई है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।