A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :तेज रफ्तार अनियंत्रित आटो पल्टा,तीन गंभीर 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर।नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित आटो पलट कर खडढे में चला जाने से तीन लोगों को गंभीर चोंटें आईं हैं फिलहाल तीनों को इलाज के लिए सुमेरपुर अस्पताल भेजा गया है।

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा से भरुआ चलने वाला आटो यूपी 90 एटी 2038नेशनल हाईवे पर इंगोहटा से भरुआ सवारी लादकर जा रहा था तभी रफ्तार अधिक होने के कारण पलट कर खडढे में चला गया जिसमे इंगोहटा निवासी शत्रुघ्न पुत्र फक्कड़,बिंवार निवासी सुनील पुत्र बाबू प्रजापति,कुसमरा निवासी अशोक पुत्र रामसजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए और बुरी तरह सें फंस गए। राहगीरों ने किसी तरह घायलों को निकाल कर पुलिस और एम्बुलेंस के सहयोग से इलाज के लिए सुमेरपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी को गंभीर चोँटें बताई जा रही हैं।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!