A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में हैवानियत…. दुष्कर्म का आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार, दूसरा फरार 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के एक मोहल्ला निवासी नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस में पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा एक स्कूल की सातवीं की छात्रा है।

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री 11 अप्रैल को राशन लेने के लिए कोटेदार के यहां गई हुई थी। शाम करीब 5:30 बजे जब वह राशन लेकर घर आ रही थी। तभी छात्रा का चचेरा भाई फिरोज एवं उसका दोस्त अरविंद बाइक से मिले और उसे घर छोड़ने की बात कहकर आरोपी अरविंद के घर ले गए और रात में उसके साथ गैंगरेप किया। शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन सुबह चार बजे वह घर पहुंची और मां को आपबीती बताई और गुमशुम रहने लगी। 14 अप्रैल को जब वह ठीक हालत में हुई तो उसे पूरी घटना बताई। उसने बताया कि कि उसका चचेरा भाई फिरोज व उसका दोस्त अरविंद उसे बाइक में बैठा कर ले गए थे और 11/12 अप्रैल की रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने 15 अप्रैल को तहरीर सौंपी।जिस पर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर एक आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण हो गया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!