A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन_अभियान की समितियों द्वारा ग्राम-ग्राम में जन-जागरूकता की अलख

जन_अभियान की समितियों द्वारा ग्राम-ग्राम में जन-जागरूकता की अलख

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद पांढुर्णा के मार्गदर्शन में जिले भर में जन-जागरूकता अभियान को गति दी जा रही है। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में ग्राम मारूड़ में गठित ग्राम प्रस्फुटन समिति द्वारा विशेष बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैठक में ग्रामीणों को सामाजिक बदलाव की आवश्यकता, शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, नशा मुक्ति के महत्व, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थितजनों को बताया गया कि जनभागीदारी से ही गांवों का समग्र विकास संभव है।

Related Articles


कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार और गांव को सशक्त बनाएं। साथ ही आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिसमें घर-घर संपर्क, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, नशा मुक्ति संवाद और महिला समूहों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।
ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सामाजिक परिवर्तन की दिशा में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। जन अभियान परिषद की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखती नजर आ रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!