
तमकुहीराज/कुशीनगर,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज
जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.04.2024 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2024 धारा 3(1) से सम्बन्धित अभियुक्त शाह आलम उर्फ धोनी पुत्र मो0 जमा उर्फ जम्मा निवासी शेख जगदन बघरा थाना तिताबी जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 के द्वारा अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद ट्रक कन्टेनर नं0 UP 12 T 6258 कीमत लगभग 50,00,000/-रु0 ( कीमत लगभग 50 लाख रुपये) को धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।
इसके अतिरिक्त थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2024 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में अभियुक्त कोमल पाठक पुत्र विंध्याचल साकिन तरमा कला थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या उ0प्र0 के द्वारा गौ तस्करी के धंधे से अर्जित की गई अवैध संपत्ति से सम्बन्धित वाहन पीकप संख्या UP 42CT 0981 कीमती लगभग 15 लाख जो पूर्व से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2022 धारा 307 भादवि व 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम मे थाना परिसर में खड़ी है, को श्रीमान् जिला मजिस्ट्रेट महोदय कुशीनगर के आदेश के क्रम में धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।
जब्तीकरण की गयी सम्पत्ति का विवरण-(कुल कीमती लगभग 65 लाख रुपये)
1-एक अदद ट्रक कन्टेनर नं0 UP 12 T 6258 कीमत लगभग 50,00,000/-रु0 (50 लाख रुपये)
2-एक अदद वाहन पीकप संख्या UP 42CT 0981 (कीमती लगभग 15 लाख रुपये)
जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम
1-प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
2-SO राकेश रोशन सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3-वउ0नि0 श्री हरेराम सिंह यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 श्री उमेश कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
5-उ0नि0 बादशाह सिंह थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
6-हे0मो0 वीरा प्रसाद यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
7-का0मु0 संजय भारद्वाज थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर