
62 वाँ नेत्र कैंप श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कोट ऊपर कामां में हुआ संपन्न
संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
सकल जैन समाज कामां एवम वेणु आई इंस्टीट्यूट एवम रिसर्च सेंटर दिल्ली के सहयोग से आज
डीग – डीग जिले के कस्बा कामां में आज 121 मरीजों का चेक अप किया गया जिसमे से 28 मरीजों को आंखो के ऑपरेशन के लिए दिल्ली रेफर किया गया। वेणु आई हॉस्पिटल सभी मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कर *सब की दृष्टि सबको दृष्टि* के नारे को बुलंद कर रहा है, सकल जैन समाज कामां आपके इस धर्म कार्य के लिए आपको बहुत बहुत साधुवाद प्रकट करता है
आज डॉक्टर पैनल में डॉक्टर सद्दाम ,जया , पलक , नंदनी ,आशिक और महेंद्र ने मरीजों का निरीक्षण किया। तथा यह कैंप डॉक्टर इंचार्ज इबरान अली के निरीक्षण में सम्पन्न हुआ ।
कपूर चंद जैन के निर्देशन में यह नेत्र कैंप पिछले 6 वर्षों से अनवरत सेवाएं दे रहा है, आज के कैंप में मुकेश जैन , मनोज कुमार जैन ,अनिल जैन लहसरिया आदेश जैन ,राकेश जी रेलवे वाले , मोतीलाल शर्मा , मयंक जैन, विशाल जैन, आर्यन जैन ,आकाश जैन , नवकार जैन ने उपस्थित रहकर अपना समय प्रदान किया |