A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़

घर से लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से मचा हड़कंप

अलीगढ़ महानगर के थाना बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जेल पुल के पास सोमवार को एक लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। शव को उठाने के लिए करीब दो घंटे तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बंटी कुमार (40) पुत्र रामकिशोर निवासी नगला मसानी बिजली का काम करता था। परिवार में तीन बच्चे व पत्नी है। रविवार रात वह घर से घूमने निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह जेल पुल के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर जीआरपी व सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई। सीमा विवाद को लेकर दो घंटे तक पुलिस आपस में उलझी रही। बाद में बन्नादेवी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरी मां मुझे प्यार नहीं करती, छोटे भाई को अधिक प्यार करती है। हालांकि परिजन इस बात पर चुप्पी साधे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!