

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । धुंधुपुर से ट्रैक्टर ट्राली में अनाज लादकर कस्बे की गल्ला मंडी आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर हाई टेंशन लाइन के खंभे से टकरा गया। घटना के समय आपूर्ति ठप थी। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में विद्युत विभाग को करीब 20000 की क्षति हुई है।
धुंधपुर निवासी भीखू निषाद ट्रैक्टर ट्राली से अनाज लादकर कस्बे की गल्ला मंडी में बेचने आ रहा था। सुबह करीब 11:00 बजे बिरखेरा गांव के समीप बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे हाई टेंशन लाइन के विद्युत पोल से टकरा गया। इससे विद्युत पोल टूटकर ट्रैक्टर ट्राली के मध्य जा गिरा। गनीमत यह रही की हादसे के वक्त आपूर्ति ठप थी। इस वजह से हादसा टल गया। पारा रैपुरा सब स्टेशन के अवर अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि हादसे के कारण विभाग को 20 हजार की क्षति हुई है। इस घटना से मौहर,अतरैया,धुंधपुर,कैथी के अलावा अन्य मजरो की आपूर्ति बाधित हुई है।
