A2Z सभी खबर सभी जिले की

लगभग घंटे भर की जोरदार बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की खोली पोल

शहर की सफाई के नाम पर प्रति महीने खर्च किए जा रहे लगभग 62 लाख रुपए 

लगभग घंटे भर की जोरदार बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की खोली पोल

शहर की सफाई के नाम पर प्रति महीने खर्च किए जा रहे लगभग 62 लाख रुपए

जहानाबाद। सोमवार की शाम हुई लगभग घंटे भर की जोरदार बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शहर की लचर सफाई व जल निकासी व्यवस्था के बीच हुई बारिश ने आम लोगों को परेशानियों में डाल दिया। दरअसल नगर परिषद के द्वारा प्रमुख नालों की उड़ाही का काम अपेक्षित ढंग से नहीं हो रहा है, इससे जल निकासी की समस्या लगातार बनी हुई है। मई की बारिश ने नगर परिषद के लिए आने वाले बरसात के लिए चेतावनी जारी कर दी है। यह मालूम है कि शहर की सफाई के नाम पर प्रति महीने लगभग 62 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन बावजूद जरा सी बारिश में शहर के कई मुहल्लों में जल जमाव व सड़कों को कीचड़ में सन जाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। दरअसल नगर परिषद के अधिकारियों को इस बात का शायद अंदाजा नहीं था कि अचानक बेमौसम इस तरह से बरसात होने वाला है। लेकिन जब सोमवार की शाम बारिश शुरू हुई तो फिर एक घंटे तक जोरदार अंदाज में जारी रही। ऐसे में शहर के कई मुहल्लों में जल जमाव हो गया तो कई सड़कों पर भी कई फीट पानी जमा हो गया। जहां जल जमाव नहीं हुआ, वहां की सड़कें कीचड़ से सनकर पैदल चलने लायक भी नहीं रही।

Related Articles

बारिश के बाद एनएच पर रेलवे अंडरपास में तीन फीट जमा हुआ पानी बारिश के बाद शहर के कई मुहल्लों में लचर सफाई व्यवस्था से जल जमाव की समस्या उभरकर सामने आ गई। अन्य जगहों के अलावा सदर अस्पताल परिसर में भी जल-जमाव से तालाब का नजारा प्रस्तुत होने लगा। इमरजेंसी के रास्ते से लेकर एसएनसीयू परिसर में भी भारी जल जमाव से मरीजों के परिजनों के लिए स्थितियां असहज होती दिखी। इधर नालों के जाम रहने से शहर के एनएच के पटना-गया रोड, जहानाबाद-अरवल रोड समेत कई मोहल्लों में रास्ते पर जलजमाव हो गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!