A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जागरूकता रथ रवाना

रथ पूरे जिले में घूमकर आम लोगों को लोक अदालत के प्रति करेगी जागरूक

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जागरूकता रथ रवाना

रथ पूरे जिले में घूमकर आम लोगों को लोक अदालत के प्रति करेगी जागरूक

Related Articles

जहानाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जागरूकता रथ रवाना किया गया। यह रथ पूरे जिले में घूमकर आम लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय, जहानाबाद में होगा। व्यवहार न्यायालय परिसर, जहानाबाद से इस जागरूकता रथ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार और जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएलएसए सचिव बृजेश कुमार, एडीजे-1, एडीजे-2, एडीजे-3, एडीजे-4 सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव बृजेश कुमार ने की। इस दौरान 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर विस्तृत चर्चा की गई। सचिव बृजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायपालिका का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए आपसी सहमति के आधार पर मामलों का स्थायी समाधान किया जाता है, जिससे पक्षकारों के समय, धन और श्रम की बचत होती है तथा आपसी सौहार्द भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, वाहन ऋण, ट्रैफिक चालान सहित कई छोटे-छोटे मामलों का एक ही दिन में निपटारा किया जाता है। इससे लोगों को लंबे समय से चल रहे विवादों से राहत मिलती है, हालांकि इसके लिए दोनों पक्षों की सहमति आवश्यक होती है।

जिला जज ने आम जनता से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने सुलह योग्य मामलों का निपटारा लोक अदालत में कराएं। उन्होंने संबंधित मामलों के निपटारे के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की बात भी कही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद ने सभी जिलेवासियों से 9 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर इस वैकल्पिक न्याय व्यवस्था का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!