

जायन्ट्स ग्रुप व अपनाघर ने सेल्फी पॉइंट स्थापित कर कामां को कामवन बनाने की ओर ध्यान खींचा
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
*सरकार से निवेदन व मांग के साथ रक्षक देवियों कालका व चामड़ माँ से लिया आशीर्वाद*
कामां- नवरात्रि उत्सव के दौरान डाक बंगला स्थित कालका मां के मन्दिर प्रांगण में एवं ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित चामड़ माता के प्रांगण में कामां को कामवन मांग के सेल्फी प्वाइंट स्थापित कर जायंट्स ग्रुप आफ कामवन एवं अपना घर सेवा समिति कामवन ने सभी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।
जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल के अनुसार कामवन सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ कालका मन्दिर पुजारी श्याम सुंदर,अध्यक्ष हेमेंद्र भारतीय,व्यापार महासंघ अध्यक्ष कमल अरोड़ा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामशरण दनगस व समाजसेवी सतीश छाबड़ा,ब्रजवाणी संस्था के महामंत्री कमल सिंह कमल द्वारा सेल्फी लेकर प्रारम्भ किया गया।
अपनाघर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी ने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान युग मे सोशल मीडिया का अत्यधिक महत्व है अतः सभी दर्शनार्थी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर आवश्यक रूप से पोस्ट करे जिससे कामवन की मांग तेजी से आगे बढ़ सके। हरि कुम्हेरिया ने बताया कि सेल्फी स्टैंड में कामवन वासियों को नवरात्रि,दशहरा,दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान की गयी हैं तो वही सरकार से कामवन की आवाज सुनने का निवेदन व पौराणिक स्वरुप कामवन लौटाने की मांग भी रखी गयी है। इस अवसर पर उमाशंकर शर्मा,सुरेश सोनी,राधाशरन पुजारी,कल्ला पंडित,सुनील तमोलिया,गोविंद खंडेलवाल, मनोज गंगौरा वाले,डॉ संजय शर्मा,हरप्रसाद नाटाणी सहित दर्शनार्थी उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर से कामां को कामवन बनाना है हम सबने यह ठाना है नारे से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।