A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मांचा गांव में समाजसेवी अनवर अली की अनोखी पहल, जरूरतमंदों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर जनपद के विकास खंड मौदहा क्षेत्र के मांचा गांव में समाजसेवी अनवर अली ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू की है।

Related Articles

उन्होंने घोषणा की है कि मांचा गांव के मरीजों के लिए एंबुलेंस पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिसमें तेल और टोल का खर्च भी खुद वहन करेंगे। वहीं दूसरे गांवों के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी, लेकिन केवल तेल का खर्च लिया जाएगा।

अनवर अली की इस सराहनीय पहल से क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने उनकी इस समाजसेवा की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे मानवता और सेवा भाव की मिसाल बताया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!