A2Z सभी खबर सभी जिले की

मेरा बाघ, मेरा विद्यालय,वन्य प्राणीयो को प्रत्यक्ष देख बच्चों में जागी वन एवं वन्यप्राणियों के प्रति जागरूकता

वनमण्डलाधिकारी कटनी श्री गर्वित गंगवार एवं एसडीओ श्री सुरेश बरोले जी के मार्गदर्शन में बच्चों ने किया मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू का भ्रमण

Oplus_16908288

दिनांक 24/03/2026 को श्रीमान वनमंडलाधिकारी महोदय कटनी श्री गर्वित गंगवार एवं एसडीओ महोदय श्री सुरेश बरोले के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के तत्वधान में मेरा बाघ मेरा विद्यालय थीम पर स्कूली बच्चों के संवेदीकरण हेतु मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू का भ्रमण कराया गया।

Oplus_16908288

वन परिक्षेत्र रीठी के सांदीपनी विद्यालय के 25 छात्र छात्राओं तथा कटनी वन परिक्षेत्र के सी डब्ल्यू एस एन छात्रावास के 25 दिव्यांग छात्रों को भ्रमण कराया गया। कटनी वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्तिकेय भट्ट ( IFS) एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल ने बताया कि स्कूली बच्चों को जंगली जीवो के प्रत्यक्ष दर्शन कराकर वन्य प्राणियों एवं वन के प्रति जागरूक किया गया ।

Oplus_16908288

सांदीपनी विद्यायल के प्राचार्य श्री हेमराज कारपेंटर, संजय कुशवाहा, प्रतिभा जैन, निधि पटेल एवं सहायक वार्डन अविनाश कुमार तिवारी की सहभागिता रही वन विभाग से वन रक्षक सनोद कोल, हरेंद्र काछी, कमलेश लारिया, भीम कोल उपस्थित रहे l

Related Articles
Show More
Back to top button