A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

शिक्षक नहीं… 315 बेटियों की शिक्षा प्रभावित

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के एकमात्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं का भविष्य भगवान भरोसे है। यहां अच्छी पढ़ाई की चाहत में अपनी बेटियों का नामांकन कराने वाले अभिभावकों का उन्हें इंजीनियर व डॉक्टर बनाने का सपना टूटता नजर आ रहा है। क्योंकि, यहां महत्वपूर्ण विषय गणित, विज्ञान, गृह विज्ञान और फिजिक्स के अध्यापकों की तैनाती ही नहीं है।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षा सत्र 2023-24 में 394 छात्राएं नामांकित थीं। शिक्षा सत्र 2024-25 में अभी तक मात्र 315 छात्राओं ने दाखिला करवाया है। यहां बिना किसी परीक्षा के सीधे नामांकन किया जा रहा है। यहां छात्राओं को पढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण विषय के अध्यापकों की तैनाती ही नहीं है। व्यावसायिक शिक्षा के तहत एक सोसाइटी की ओर से दो अध्यापकों को नियुक्त किया गया है जो रिक्त अध्यापकों की जगह इन विषयों को पढ़ाते हैं। यहां कक्षा छह से हाई स्कूल तक गणित, गृह विज्ञान और विज्ञान के विषय के साथ ही इंटरमीडिएट के महत्वपूर्ण विषय फिजिक्स के अध्यापक की नियुक्ति नहीं है। इससे इन विषयों की पढ़ाई पूरी करने के लिए मोबाइल या बाहरी अध्यापकों का सहारा लेना पड़ता है।

रिटेल और आईटी के शिक्षक पढ़ा रहे रिक्त विषय

व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत एक सोसाइटी की ओर से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आईटीएल रिटेल के दो संविदा शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। मगर कॉलेज में विज्ञान, गणित, फिजिक्स और गृह विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों की कमी के कारण संविदा के दोनों शिक्षक इन विषयों को पढ़ाते हैं।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button