

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को है। बताया जाता है कि यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पर लगेगा। चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा।
चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट होगी। भारत देश में यह ग्रहण सिर्फ 20 मिनट 28 सेकंड के लिए दिखाई देगा।
ग्रहण भारत में दिख रहा है इसलिए इसका सूतक भी माना जाएगा। ग्रहण काल में किया गया जप ध्यान और भगवान का स्मरण अनंत गुना फलदायी होता है।
सूतक काल का समय
चंन्द्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सुतक प्रारंभ हो जाता है।
सूतक आरंभ : 3 मार्च 2026 (मंगलवार), सुबह 6:20 बजे
सूतक समाप्त : ग्रहण समाप्ति के साथ शाम 6:46 बजे
सूतक में क्या न करें?
पूजा, हवन, शुभ कार्य, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य न करें।
भोजन बनाना / खाना नहीं चाहिए।
बाल/ नाखून काटना, दाठी बनाना नहीं चाहिए।
यात्रा व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
तामसिक भोजन, मांस-मदिरा का उपयोग नहीं करना चाहिए।
गर्भवाती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सूई, चाकु व नुकीली वस्तुओं से बचना चाहिए ।
सूतक में क्या करें?
ग्रहण के समय मंत्र जाप व ध्यान करें, और अंत में स्नान, घर में गंगाजल छिड़काव व गरीबों को दान करना चाहिए।