A2Z सभी खबर सभी जिले की

संगठित अपराध और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई , पुलिस ने दो सटोरियों को किया गिरफ्तार

 

संगठित अपराध और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई , पुलिस ने दो सटोरियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर – भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने संगठित अपराध और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13,000 रुपये नकद और सट्टा उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाली थानाधिकारी विनोद मीना के अनुसार, 7 नवंबर को उप निरीक्षक महेंद्र सिंह मय जाप्ता गश्त पर थे। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुए दो व्यक्ति पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन पुत्र शिवचरन (उम्र 50 वर्ष) निवासी सूरजपोल गेट जाटव बस्ती थाना मथुरागेट और रोहित पुत्र महेश (उम्र 22 वर्ष) निवासी रसाला मोहल्ला थाना मथुरागेट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से सट्टा राशि 13,000 रुपये और सट्टा सामग्री जब्त की है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!