A2Z सभी खबर सभी जिले की

घोगरा वॉटर फॉल पर हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह संपन्न

घोगरा वॉटर फॉल पर हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घोगरा वॉटर फॉल परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। रंगों के इस पर्व पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अजय चौरे जी, भाजपा नेता डॉ. वामन राव राउत, राधेश्याम डांगरा जी, राजू राठी जी, धीरज चौधरी जी, गगन गोहल जी, डॉ. काले जी, बलवंत फोले जी, विक्की कालबांडे जी, नंदू राय जी, अशोक ठाकरे जी, देवेंद्र कोचे जी, नंदू बावरे जी, शिवसेना से प्रशांत गुहे जी, पुरुषोत्तम जूनघरे जी, पंकज गोयदानी जी, दीपक सालबर्डे जी, प्रेमराज लांडे जी, रविंद्र चौरे जी, नरेंद्र फोले जी, शेषराव राउत जी, बंडू बेंडे जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा दिनेश लाड़से, कैलाश ठाकरे, गजानन कोचे, नरेंद्र बोड़े, केशव पापड़कर, सुमित लवहाले, भूषण ठाकरे, रोशन गावंडे, नीलेश वानखेड़े, आकाश वाघ, शैलेन्द्र मोरे, राहुल कडु, शशिकांत खंडईत, अमन मालवीय, मुकुल खंडईत, दिनेश दहारे, पंधरी पूनकर, अनिल शेंडे आचारी, अनुभव रूंघे, गुलशन गजभिये, शुभम गावंडे, बंटी शिंदे सहित बड़ी संख्या में साथीगण उपस्थित रहे।

Related Articles


समारोह में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं विकास के संकल्प को दोहराया। प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस मिलन समारोह ने क्षेत्रवासियों के बीच एकता और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित होली मनाने की अपील की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!