

राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुशासन पखवाड़े के तहत दौसा जिला अस्पताल में आरोग्य शिवीर एवं ब्लड बैंक का उद्घाटन किया।
दौसा।(दीपक शर्मा बामनवास) जिला प्रशासन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला कलेक्टर देवेंद्र यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद शर्मा, पीएमओ.आर. के मीणा, सीएमएचओ सीताराम मीणा, उप पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, जिला परिषद अधिकारी के सान्निध्य में आर.के.जोशी. राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था, बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता, जीवन रक्षा की भावना और सामूहिक उत्तरदायित्व को भी प्रबल करना रहा रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए यह संदेश दिया कि रक्त का प्रत्येक कण किसी अनमोल जीवन की आशा बन सकता है।
इस अवसर पर 113 व्यक्तियों ने रक्तदान किया रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे समाज में सेवा भावना को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली। यह कार्यक्रम सुशासन, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है, जहाँ प्रशासन, संगठन और समाज एकजुट होकर मानवता की सेवा में अग्रसर हैं।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर जिला महामंत्री विपिन जैन, जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत, सुशील शर्मा, नवीन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अरुण कुमार, मुरारी धोकरिया एवं भारतीय जनता पार्टी जिला एवं दौसा शहर की कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो तथा समर्पित कर्मट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।