A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

15 दिन पहले चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम 

15 दिन पहले चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम 

  • 15 दिन पहले चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम

 

राठ——- 15 दिन पहले चरखारी रोड पर देवर के साथ मार्ग दुर्घटना में घायल अपने पुत्र को देखकर बाइक से घर लौट रही महिला की चार पहिया गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई थी। जबकि देवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार की रात युवक ने भी झांसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

महोबा जनपद के चरखारी थाना अंतर्गत चंदौली गांव निवासी पार्वती (55) पत्नी जयसिंह विगत 24 मार्च को मार्ग दुर्घटना में घायल पुत्र धीरेन्द्र सिंह (28)को देख कर अपने पारिवारिक देवर दीपू (30)पुत्र विपिन सिंह के साथ बाइक में सवार हो वापस अपने घर जा रही थीं। तभी नगर के चरखारी रोड पर स्थित जगतराज स्कूल के पास चरखारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया था। उरई से झांसी रेफर कर दिया। बुधवार की रात करीब आठ बजे दीपू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक की मां तेता ने बताया कि पुत्र के नाम छह बीघा जमीन थी। खेती कर वह परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक अपने पीछे माह माह की पुत्री बिटटो को छोड़ गया है। बताया कि पिता की 20 वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। पति की मौत पर पत्नी नीतू का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles
Show More
Back to top button