A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रभारी सचिव ने किया फसलों का निरीक्षण

मानसून के मद्देनजर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

आयुक्त विभागीय जांच राजस्थान एवं जिला प्रभारी सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को जिले के दौरे के दौरान मानसून के मद्देनजर फसलों की स्थिति और फसल खराबे का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी भी फील्ड में मौजूद रहीं।

प्रभारी सचिव ने कोटपुतली के ग्राम भालोजी में जाकर फसलों का निरीक्षण किया की कहीं बारिश की वजह से फसल को नुकसान तो नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने मौके पर हल्का पटवारी से ऑनलाइन गिरदावरी करवायी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

प्रभारी सचिव ने स्थानीय काश्तकारों से संवाद कर अतिवृष्टि के कारण प्रभावित किसानों को बीमा योजना एवं राजकीय योजनाओं से पात्रतानुसार लाभ पहुंचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।  इस दौरान एसडीएम बृजेश चौधरी, तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!