A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

अमेठी क़े जामों ब्लॉक में एस आई आर के जागरुकता शिविर का हुवा आयोजन

*विशेष गहन पुनरीक्षण( एस.आई. आर.) जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन*

अमेठी जनपद के जामो ब्लाक मुख्यालय पर सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल में मतदाता सूची को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस. आई. आर.) के तहत फार्म का वितरण और संकलन करके जिले की रैंकिंग में जामो ब्लॉक को सुधार लाने के लिए

यह आयोजन राजा उमा रमण चैरिटेबल ट्रस्ट जामों कोट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी कुंवरानी मधुरिमा सिंह प्रख्यात समाजसेवी उपस्थित थी।

Related Articles

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री प्रीति तिवारी उप जिलाधिकारी गौरीगंज किन्ही कारणों से नहीं आ पाई ।

जिसके कारण खण्ड विकास अधिकारी जामों, राजस्व निरीक्षक अशोक तिवारी व बी.एल. ओ. के मौजूदगी में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी ने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के मतदाताओं से फॉर्म को लेकर ऑनलाइन किए जाने की संख्या में वृद्धि करने की बात की ।

समस्त बीएलओ को निर्देश दिया की सभी फार्मो का वितरण व संकलन का कार्य तेजी से करें ।

जिससे अमेठी में जामों का एक अलग स्थान रहे ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्तमान प्रमुख पूनम कुमारी , पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,अनंतराम पांडेय ,प्रेम शंकर पांडेय ,प्रधान गुड्डू मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, राज नारायण उपाध्याय, श्याम जी पांडेय, डॉक्टर अनिल मिश्रा, पप्पू पाण्डेय,सुधाकर श्रीवास्तव संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

तहसील संवाददाता

प्रदीप मिश्रा

अमेठी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!