A2Z सभी खबर सभी जिले की

इंदौर आरटीओ में पत्रकारों पर हमले के विरोध में धार के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

इंदौर आरटीओ में पत्रकारों पर हमले के विरोध में धार के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

धार। इंदौर आरटीओ कार्यालय में न्यूज़ 24 के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा और उनके कैमरा मैन पर 28 नवंबर को हुए हमले के विरोध में धार जिले के समस्त पत्रकारों ने सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कार्यपालिक दंडाधिकारी आशीष राठौड़ को सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आरटीओ कार्यालय के भीतर पत्रकारों पर हमला न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है, बल्कि भ्रष्टाचार उजागर करने वालों को डराने का प्रयास भी है। पत्रकारों ने कहा कि यह घटना किसी व्यक्तिगत विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि आरटीओ में लंबे समय से चल रही अवैध वसूली व दलाली प्रणाली का उजागर होना है, जिसके प्रतिशोध में यह हमला किया गया।

पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से प्रमुख माँगें रखीं—

पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।

हमले में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आरटीओ कार्यालय में सक्रिय दलालों व संदिग्ध कर्मचारियों की पदस्थापनाओं की समीक्षा कर उन्हें तत्काल हटाया जाए।

प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में पत्रकारों व आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

आरटीओ सहित अन्य विभागों में पोस्टिंग-वसूली व्यवस्था की जांच की जाए।

भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाया जाए।
पत्रकार संगठन ने कहा कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री इस मामले को व्यक्तिगत संज्ञान में लेकर पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाएँ और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिले के अनेक प्रेस संस्थानों के पत्रकार एवं स्वतंत्र पत्रकार उपस्थित रहे विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार पंडित छोटू शास्त्री, प्रवीण सिंह तोमर, पंकज शर्मा, रेणु अग्रवाल,दीपक रघुवंशी, अमरदीप सोलंकी, जसप्रीत सिंह डंग, आशीष यादव, नितिन राठौर, नवीन मेहर, राजीव जोशी, अविनाश डावर, महेंद्र सिंह ठाकुर, साबिर खान, महेश सोलंकी,राकेश शिटोले,संदीप शर्मा, विनोद राज चौहान,अजय खापरे, राज वसूनिया, मनीष जैन, जमनालाल चौहान, रवि सोलंकी और कमल सिंह सोलंकी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!