

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। शादी के बाद से ही एक दूसरे पर बढ़ा शक मौत के मंजर के साथ समाप्त हुआ। इस शक में 3 वर्षीय पुत्र बेसहारा हो गया। मां की मौत हो गई और पिता जेल चला गया है। मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ पुत्री की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
बांक गांव निवासी अर्चना कुशवाहा की शादी 5 वर्ष पूर्व जालौन जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के छेवना गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों एक दूसरे पर शक करने लगे और 2 वर्ष के अंदर इनमें अलगाव हो गया। इसी बीच इनके एक पुत्र रेहान 3 वर्ष हुआ। पति से मनमुटाव बढ़ने पर अर्चना पुत्र को लेकर मायके आ गई और पिछले तीन वर्षों से मायके पर ही रह रही थी और अदालत में भरण पोषण का वाद दायर कर रखा था। सोमवार को मायके में अर्चना घर पर अकेली थी। माता-पिता भाई खेतों में थे तभी धर्मेंद्र ससुराल पहुंचा और अर्चना की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर भागते समय ग्रामीणों ने धर्मेंद्र को दबोच लिया। अर्चना के पिता रामदास ने आरोप लगाया है कि दामाद पुत्री के चाल चलन पर शक जाहिर करके प्रताड़ित करता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके आ गई थी। दामाद ने आकर हत्या की है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके हिरासत में लिया है। शक का इतना खौफनाक अंत होगा किसी ने नहीं सोचा था और एक दूसरे पर किए गए शक में पत्नी जान से हाथ धो बैठी पति जेल चला गया और तीन वर्ष का रेहान बेसहारा हो गया।
