A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिहार गृह रक्षक के नवचयनित जवानों को नियुक्ति पत्र वितरित

जनता की सुरक्षा व सेवा पुलिस तथा होमगार्ड का मुख्य उद्देश्य: एसपी

बिहार गृह रक्षक के नवचयनित जवानों को नियुक्ति पत्र वितरित

जनता की सुरक्षा व सेवा पुलिस तथा होमगार्ड का मुख्य उद्देश्य: एसपी


जहानाबाद। जिले में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के नेतृत्व में एस एस कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बिहार गृह रक्षक (होमगार्ड) के नवचयनित जवानों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने नव नियुक्त जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में होमगार्ड की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड पुलिस बल के सहयोगी के रूप में कार्य करते हैं और आपातकालीन परिस्थितियों जैसे प्राकृतिक आपदा, भीड़ नियंत्रण तथा विशेष सुरक्षा व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

Related Articles

एसपी लोहान ने जवानों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा भावना ही इस पद की पहचान है और जनता की सुरक्षा व सेवा पुलिस तथा होमगार्ड का मुख्य उद्देश्य है। कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और ईमानदारी से समाज में विश्वास कायम होता है। इस कार्यक्रम में होमगार्ड की जिला समादेष्टा भी उपस्थित थीं। उन्होंने नवचयनित जवानों को बधाई दी और कहा कि यह जिम्मेदारी केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम के अंत में सभी नव नियुक्त जवानों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!