
पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश्व कुमार शर्मा ने बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बानसूर में अवैध खनन, सरकारी भूमि पर कब्जा और अस्पतालों की खराब स्थिति जैसे कई मुद्दे हैं जो क्षेत्र के विकास को प्रभावित कर रहे हैं।

डॉ शर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र मे अवैध खनन हो रहा है, जिससे पर्यावरण और सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने अरावली की पहाड़ियों में अवैध खनन की गतिविधियों पर भी सवाल उठाए, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान हो रहा है।
इसके अलावा, डॉ शर्मा ने नारायणपुर तहसील भवन के आसपास अवैध कब्जे और सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर भी चिंता जताई। उन्होंने अस्पतालों की खराब स्थिति ख़राब बताते हुए कहा जाँच मशीनें बंद हैं और डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ पर रात को शराब के नशे में मिलने का आरोप लगाया ।
डॉ शर्मा ने सी.एम.एच.ओ. पर विधायक के लोगों को ही संविदा पर नौकरी देने का आरोप लगाया और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बानसूर में कुमावत समाज की एक बेटी विकास अधिकारी बनाए जाने और बाद में हटाए जाने पर भी चिंता जताई ।