A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया आलीशान मकान

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के कमलेश तिराहा में बांदा मार्ग किनारे बना आरोपी के पिता का आलीशान मकान मैकासुर बाबा आश्रम की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है। इसी मकान में गुरुवार को सुबह पुलिस में छापा मार कर मुख्य आरोपी के अब्बू को गिरफ्तार किया था। बाद में इसी मकान में दोपहर को आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के युवाओं ने पथराव करके तोड़फोड़ की थी। इस आलीशान मकान का कोई नक्शा नगर पंचायत से स्वीकृत नहीं कराया गया है। न ही इसका हाउस टैक्स नहीं लगा है।

कस्बे के कमलेश तिराहा में बांदा मार्ग किनारे मैकासुर बाबा का स्थान है। इस स्थान के ठीक बगल में रेप एवं धर्मांतरण के दबाव के आरोपी के अब्बू की आलीशान कोठी है। जिस जमीन पर कोठी का निर्माण कराया गया है। वह जमीन ग्राम समाज की है और नगर पंचायत के रिकॉर्ड में यह मैकासुर बाबा के आश्रम के नाम दर्ज है। इससे यह साबित होता है कि यह मकान ग्राम समाज की भूमि पर बनाकर खड़ा किया गया है। इसी वजह से आज तक इसका हाउस टैक्स नहीं लगा और यह नगर पंचायत के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका है। साथ ही निर्माण के दौरान इसका नक्शा भी नहीं स्वीकृत कराया गया है। नगर पंचायत के रिकॉर्ड के अनुसार मौलाना के पिता मु, मां जेबुन्निसा एवं बाबा इमामुद्दीन के नाम कुल तीन मकान दर्ज है। इनमें मां के नाम इंडिया उर्फ इंडियन लाज है। आयशा मस्जिद के बगल का मकान मौलाना खान के पिता के नाम है। इसी तरह मां गीता महेश्वरी इंटर कॉलेज के बगल का मकान बाबा इमामुद्दीन के नाम दर्ज है। इनके बाबा की मृत्यु दशकों पूर्व हो गई है। लेकिन संपत्ति आज तक किसी के नाम ट्रांसफर नहीं हुई है। इसके अलावा कोई संपत्ति इनके नाम नगर पंचायत में दर्ज नहीं है। जबकि उनके पास नवीन गल्ला मंडी के ठीक बगल में हाईवे किनारे आलीशान व्यापारिक प्रतिष्ठान है। कमलेश तिराहा में आमने-सामने दो मकान है। इनका भी कोई रिकॉर्ड नगर पंचायत के पास नहीं है। इससे यह साबित होता है कि उन्होंने यह मकान अवैध रूप से बना रखे हैं। जिसका कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। नगर पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार महज तीन संपत्तियों ही कार्यालय रिकॉर्ड में दर्ज है। कस्बे के लेखपाल अशोक कुमार ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में मैकासुर बाबा आश्रम गाटा संख्या 1515 में स्थापित है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!