मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :बसपा के मंडल प्रभारी का हुआ स्वागत, संगठन विस्तार पर दिया जोर

हमीरपुर :बसपा के मंडल प्रभारी का हुआ स्वागत, संगठन विस्तार पर दिया जोर
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। बहुजन समाज पार्टी के चित्रकूट मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार के हमीरपुर आगमन पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहबरा चौकी के पास उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बूथ और सेक्टर कमेटियों की समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पोलिंग बूथ कमेटियों के गठन और सेक्टर कमेटियों की समीक्षा का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उनका हमीरपुर दौरा निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पछपरा क्षेत्र में सेक्टर और बूथ कमेटियों के साथ बैठक कर संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।गहबरा चौकी पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मौदहा नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद, बसपा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।