A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :जिलाधिकारी द्वारा थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण संपन्न

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर 11 फरवरी। जिलाधिकारी जनपद हमीरपुर श्री घनश्याम मीना द्वारा थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गई।

Related Articles

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा थाना कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर, मिशन शक्ति कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, पुलिस भोजनालय तथा थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में एससी/एसटी रजिस्टर का अवलोकन कर संबंधित प्रकरणों में प्रभावी, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। महिला सुरक्षा से संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए महिला शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं संवेदनशील बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की साफ-सफाई, रख-रखाव तथा अभिलेखों के समुचित संधारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण कर स्वच्छता बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों/पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना कुरारा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!