A2Z सभी खबर सभी जिले की

आँसुओं से उम्मीद तक: राजपाल यादव के साथ खड़ा हुआ देश, सोनू सूद के बाद राव इंदरजीत सिंह यादव ने दी ₹1.11 करोड़ की बड़ी मदद

 

“यहाँ कोई दोस्त नहीं होता…” — राजपाल यादव का यह दर्द भरा बयान अभी कल ही देशभर में लोगों का दिल दहला गया था। कैमरे के सामने छलकते आँसू और टूटी हुई आवाज़ ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। लेकिन कहते हैं न, उम्मीद कभी नहीं मरती, बस ज़रूरत होती है सही वक्त पर सही इंसानों की।

सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद राजपाल यादव के लिए ढाल बनकर सामने आए। उन्होंने न सिर्फ फिल्म देकर एक कलाकार का स्वाभिमान लौटाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मुश्किल वक्त में कलाकार अकेले नहीं होते।

इसी बीच अब GemTunes Music के ओनर राव इंदरजीत सिंह यादव ने जो कदम उठाया है, उसने पूरे देश को भावुक कर दिया है। एक सच्चे “यादव” और उससे भी बढ़कर एक सच्चे इंसान होने का फर्ज़ निभाते हुए, राव इंदरजीत सिंह यादव ने ₹1.11 करोड़ की आर्थिक सहायता सीधे राजपाल यादव तक पहुँचाकर साबित कर दिया कि मानवता आज भी ज़िंदा है।

Related Articles

इतना ही नहीं, राव इंदरजीत सिंह यादव ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि

“यह वक्त एक टैलेंटेड कलाकार और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़े होने का है।”

एक ओर सोनू सूद का निस्वार्थ साथ, तो दूसरी ओर राव इंदरजीत सिंह यादव की यह ऐतिहासिक मदद—अब इसे ही कहते हैं असली ‘Hero Entry’।

ऐसा लग रहा है कि राजपाल यादव का बुरा वक्त अब उल्टे पाँव लौटने को मजबूर है।

देशभर से दुआएँ और मजबूत हाथ साथ हों, तो हार नामुमकिन है। उम्मीद है कि राजपाल यादव बहुत जल्द अपने पुराने अंदाज़ में हमें फिर से हँसाते हुए नज़र आएँगे।

✍️ Anand Kishor

Bureau Chief – Akhand Bharat News

All India Media Association (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!