A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कल होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन

गर्भवती महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा

 

*कल होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन*

 

*गर्भवती महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा*

Related Articles

 

 

रिपोर्ट – नाहर सिंह मीना धौलपुर

 

धौलपुर, 26 मई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जिले भर के चिकित्सा संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार सेवाये प्रदान की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक माह की 9, 18 और 27 तारीख को मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के दिन चिकित्सा संस्थानों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य की विशेष देखभाल परामर्श, जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। उन्होने बताया कि आज 27 मई को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप जिला अस्पताल तथा जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के तरीके बताते हुए पोषण के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी आदि जांच कर दवाएं दी जायेगी। खून की अधिक कमी होने पर आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन भी लगाए जाएंगे।

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!