A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :इलेक्ट्रिकल मीटरों के विरोध की भेंट चढा समाधान दिवस 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। माह के तृतीय शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कुल 50 शिकायतों में निस्तारण मात्र 4 का हो सका। जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं।

समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, बिजली, पानी, राशन कार्ड, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों की अधिकता देखने को मिली। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं गुसियारी ग्राम प्रधान असरार अहमद खान ने अधिकारियों के समक्ष गांव में पेयजल संकट की शिकायत दर्ज कराई। बताया की गांव में जल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके पूर्व भी उक्त समस्या की शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से जल्द समाधान कर सुचारू जल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। इसी तरह पढो़री गांव के विपतराम ने गांव में सीसी रोड का आम रास्ता खुलवाकर आवागमन सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग की है। इसी प्रकार सायर निवासी नंदकिशोर ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया की पेशकार व राजस्व निरीक्षक द्वारा हदबंदी की फाइल गायब कर दी है जिससे हदबंदी का कार्य रूका हुआ है जिससे बगल के लोगों की कब्जा करने की नियत है। पीड़ित ने एसडीएम से पत्रावली तलाश कर जल्द हदबंदी कराने की मांग की है। इसी तरह ग्राम पारा निवासी श्रीचंद ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया की पीड़ित गरीब एवं कमजोर है, पिछले तीन माह से वृद्धा पेंशन रूकी हुई है जिससे जीवनयापन करने में परेशानी आ रही है, वृद्धा पेंशन बहाल करने की मांग की है। ग्राम मांचा की मीना ने बिजली बिल के अत्यधिक आने की शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कराकर सही बिल निकलवाने की मांग की है। इसी प्रकार हैदरगंज इलाहाबाद बैंक निवासी एक दर्जन लोगों ने उपजिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया की मुहल्ला में एक पानी की टंकी व रिंगबोर लगा था जिसे मुहल्ला निवासी खलील अहमद ने जबरन अपने मकान के अंदर कराकर जेट पंप खोलकर रख लिया है जिससे मुहल्ले में पानी का संकट है। इसी को लेकर मोहाल वासियों ने दबंग से टंकी को फ्री होल्ड कराकर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

इस दौरान तहसीलदार शेखर मिश्रा, नायब तहसीलदार रामलखन, एसडीओ आरके वर्मा के अलावा कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!