

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । गत 14 अप्रैल को कस्बे की वार्ड संख्या पांच में नीम का प्रतिबंधित वृक्ष काटते समय विद्युत लाइन पर गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन विद्युत लाइन अभी तक विभाग ने सही नहीं करा रहा है और टूटे हुए पोल में लटकी केबिल से विद्युत आपूर्ति देकर एक और हादसे को न्योता दे रहा है। इससे वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
वार्ड संख्या पांच के सभासद राजेश कुमार वर्मा, राजेंद्र चौधरी, माहेश्वरीदीन,बाबूलाल,पप्पू पाल, गंगाराम, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि गत 14 अप्रैल को नीम का हरा पेड़ काटते समय विद्युत लाइन में गिर गया था। इससे विद्युत पोल टूट गया था और इंसुलेटेड केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने पोल को बदलने की बजाय केबिल को ठीक करके उसी पोल से लटकती केबिलों से आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रतिदिन अगले दिन पोल बदलने की बात कह कर पल्ला झाड़ देते हैं। शनिवार फोन पर बताया कि ठेकेदार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस वजह से पोल लगाने में देरी हुई है। शनिवार शाम तक उसको बदल दिया जाएगा।