A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़
Trending

निःशुल्क दंत एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन खिरनी गेट पर 20 को

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

निःशुल्क दंत एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन खिरनी गेट पर 20 को

राजीव जैन , मुनेश जैन एवं नीरज जैन , सुनील जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान में भगवान महावीर के 2623 वें जन्मकल्याणक महोत्सव से पूर्व खिरनी गेट पर 20/4/2024 दिन शनिवार को प्रात : 10 बजे से 2 बजे तक अहिंसा भवन लखमीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगम्बर जैन ट्रस्ट परिसर मे रोटरी क्लब ऑफ फ्रेंड्स एवं शेखर सरफि मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा संचालित सम्पूर्ण उपकरणों से सुजज्जित मोबाइल वैन में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ डा . मौसम गुप्ता एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरुषी माहेश्वरी द्वारा मरीजों को नि : शुल्क परामर्श अनुसार निःशुल्क दवाइयां प्रदान की जायेगी । मरीजों के पंजीकरण प्रात : 9.30 बजे से शिविर स्थल मे होना प्रारम्भ हो जायेंगे । शिविर मे मरीजों को निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया जायेगा साथ ही डॉक्टर्स के परामर्श के अनुसार मरीजों के | मोतियाबिंद के नि : शुल्क ऑपरेशन शेखर सरफि मेमोरियल हॉस्पिटल में श्री दिगम्बर जैन महासमिति के सहयोग से करवाए जायेंगे ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!