A2Z सभी खबर सभी जिले की

इंदौर, ड्रिंक एंड ड्राइव आरोपी को छुड़ाने फोन करने वालों पर भी होगी कार्रवाई – कमिश्नर

इंदौर, ड्रिंक एंड ड्राइव आरोपी को छुड़ाने फोन करने वालों पर भी

 

होगी कार्रवाई – कमिश्नर

राहुल सेन मांडव

Related Articles

मो 9669141814

इंदौर। जूनी इंदौर थाने की मोहल्ला बैठक में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह पहुंचे थे। बड़ी संख्या में मोहल्ले के नौजवान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। यहां कमिश्नर ने ड्रिंक एन्ड ड्राइव मामले में औरो को छुड़ाने की पैरवी करने वालों पर भी कार्यवाही करने की बात कहीं है। अक्सर लोग ड्रिंक एन्ड ड्राइव मामले में आरोपी को बचाने के लिए फ़ोन करते है।

 

अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर इंदौर पुलिस द्वारा थाना वार मोहल्ला बैठक की जा रही है। कल जूनी इंदौर में मोहल्ला बैठक थी। बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित हुए थे। बैठक में कमिश्नर ने तमाम मुद्दों को लेकर रहवासियों से चर्चा की इसी बिच ड्रिंक एन्ड ड्राइव मामले को लेकर कमिश्नर से सख्ती दिखाई। ड्रिंक एन्ड ड्राइव मामले में ज़ब कोई आरोपी को पुलिस पकड़ती है तो कई लोग पुलिस को आरोपी को छुड़वाने के लिए फ़ोन करते है। ऐसे में कमिश्नर ने कहां है की जो कोई आरोपी को छुड़ाने के लिए फ़ोन करे उस पर भी कार्यवाही की जाए। इसी के साथ कमिश्नर ने सोशल मीडिया को लेकर भी तमाम तरह की जागरूकता लोगों को बताई। हर एक हॉस्टल में कैमरे अनिवार्य करने का सुझाव दिया। साथ ही गुप्त शिकायत की बात भी रखी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!