A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

विद्यार्थियों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने हेतु शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशेष शिविर आयोजित

इस विशेष शिविर में 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने वाले विद्यार्थियों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गये। शीघ्र ही उनको परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा।

विद्यार्थियों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने हेतु शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशेष शिविर आयोजित

कटनी (10 जनवरी) – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश एवं एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधुरी गर्ग, नोडल अधिकारी डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 9 एवं 10 जनवरी को दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया।

Related Articles

इस विशेष शिविर में 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने वाले विद्यार्थियों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गये। शीघ्र ही उनको परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉक्टर माधुरी गर्ग ने विद्यार्थियों को वोटर आईडी के महत्व के बारे में बताते हुये कहा कि हम सभी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने के पश्चात अपना वोटर आईडी बनवाना चाहिए, तभी हम लोकतंत्र के हिस्सेदार बन सकते हैं। इसी प्रकार मतदाता सूची में नाम जोड़ने की समस्त प्रक्रिया से अवगत कराते हुए सुपरवाइजर के रूप में और डॉक्टर सरदार दिवाकर और सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि आप फॉर्म 6 भरिए और भर करके अपने मोहल्लों के बीएलओ को प्रदान करें। इस फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज 10वीं की अंकसूची माता- पिता के वोटर आईडी की छाया प्रति और दो फोटो अनिवार्य है।

यह शिविर बीएलओ प्रतिभा सिंह, सोमनाथ, पुष्पा गौतम, रश्मि शुक्ला, सीमा वर्मा, रजनी कनौजिया की उपस्थिति में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर के इस कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने इस कार्य को करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों से संपर्क स्थापित किया उनका वोटर आईडी बनवाने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

क्रमांक-148/148

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!