A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुष्कर मेले की ड्यूटी पर से लौटे कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

 

पुष्कर मेले की ड्यूटी पर से लौटे कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर – हलैना क्षेत्र के धरसौनी का नगला गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल जगदीश (55) की नींद में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे हाल ही में पुष्कर मेले की ड्यूटी से लौटे थे। परिवार के अनुसार, जगदीश 7 नवंबर की देर शाम भरतपुर लौटे थे। रात को खाना खाने के बाद जल्दी सो गए थे। रात करीब 3 बजे उन्होंने पत्नी से पानी मांगा। पानी पीने के बाद वे फिर सो गए। सुबह करीब 5 बजे जब पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पास जाकर देखा तो उनकी नाक से खून निकल रहा था। परिवारजन तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर राघवेंद्र ने बताया कि शुरुआती लक्षण हार्ट अटैक के लग रहे हैं। शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होगा।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button