
सभी सहकारी समितियाँ जल्द से जल्द किसानों के ई-टोकन बुक कराकर उर्वरकों का उठाव कराएं – कलेक्टर ,
उर्वरक वितरण की समीक्षा बैठक में समिति प्रबंधकों को एक सप्ताह का समय देकर दी चेतावनी
अच्छी कार्यप्रणाली वाली समितियों की प्रशंसा, नए सदस्य बनाने के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा समितियों से उर्वरकों के वितरण की समीक्षा की गई। सभी समिति प्रबंधकों को एक सप्ताह का समय देकर चेतावनी दी गई है कि सभी समितियों में समिति प्रबंधक किसानों के अधिक से अधिक ई-टोकन बुक करके उर्वरकों का उठाव कराएं। अगले सप्ताह समिति वार उर्वरकों के उठाव की समीक्षा की जायेगी। जिन समितियों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती गई तो उनकी जवाबदेही तय की जायेगी।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा कुछ समितियों द्वारा अच्छा कार्य करने पर उनकी प्रशंसा की गई एवं अन्य समितियों को उन अच्छी समितियों से सीखने की सलाह दी। उपायुक्त सहकारिता श्री जीएस डेहरिया एवं महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक को निर्देशित किया कि अगली सप्ताह समिति वार प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही सभी समितियों को नये सदस्य बनाने के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, उपसंचालक पशुपालन डॉ. पक्षवार, उपसंचालक उद्यानिकी एमएल उइके, एसडीओ दीपक चौरसिया सहित समितियों के ब्रांच मैनेजर, सभी समितियों के प्रबंधक एवं ऑपरेटर उपस्थित रहे।