
*ग्रामीण मंडल तिगांव में “जी राम जी योजना” के तहत विकसित भारत रथ यात्रा का शुभारंभ*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
ग्राम बनगांव से शुरू हुई यात्रा, नुक्कड़ सभा में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की विस्तृत जानकारी
पांढुरना – पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल तिगांव में “जी राम जी योजना” के अंतर्गत विकसित भारत रथ यात्रा का शुभारंभ आज ग्राम बनगांव से किया गया। इस अवसर पर ग्राम में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई तथा 100 दिन के बजाय 125 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की बात प्रमुख रूप से रखी गई।
इस रथ यात्रा का आयोजन ग्राम बनगांव, वाडेगांव, मारुड एवं तिगांव में किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

प्रमुख वक्ताओं ने दी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में जिला संयोजक श्री कृष्ण कुमार डोबले, जिला सह संयोजक श्री रवि फरकसे, मंडल अध्यक्ष श्री बाला भाऊ ठाकरे, मंडल प्रभारी श्री रविन्द्र कवडेती, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती माया ताई राऊत उपस्थित रहे।
ग्राम बनगांव में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में ग्राम बनगांव की सरपंच श्रीमती अर्चना ताई अहाके, ग्राम वाडेगांव की सरपंच श्रीमती जयन्ती बाई सलामे, ग्राम मारुड की सरपंच श्रीमती सिंधु ताई मर्सकाले, उपसरपंच श्री बंडूजी बालपांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम राजगुरु, गुणवत राव कावले, पंच सुनील मसकोले, बूथ अध्यक्ष जगदीश जी डोई, वरिष्ठ नागरिक बाबूराव जी काले, प्रकाश बालपांडे, सुधाकर काकडे, भाऊराव कलंबे, पंच गणेश वरठी, रामूजी कठाने, पुरुषोत्तम कलंबे सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

ग्राम मारुड से तिगांव में “जी राम जी चौपाल” का आयोजन
इसके पश्चात ग्राम मारुड से ग्राम तिगांव में “जी राम जी की चौपाल” का आयोजन किया गया। चौपाल का शुभारंभ गांधी जी के पुतले के पास पूजन कर एवं माला अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष नीलिमा ताई शेन्डे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहन जी राऊत, शेषराव जी रामदे, मधुजी धांदल, नामदेव जी फरफसे, राहुल शेन्डे, राजेन्द्र जी धवै, यशवंतराव वालके सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
125 दिन मजदूरी, रबी-खरीफ में अवकाश का प्रावधान
जिला सह संयोजक एवं संयोजकों द्वारा बताया गया कि योजना के अंतर्गत अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन की मजदूरी सप्ताह के अंतर्गत प्रदान की जाएगी। साथ ही रबी एवं खरीफ मौसम में 60 दिन अवकाश का भी प्रावधान रखा गया है।
कार्यक्रम के दौरान अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभ प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
समापन एवं आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का समापन मीडिया प्रभारी श्री आनंदजी बालपांडे एवं मीडिया संयोजक श्री पुरुषोत्तम जी कडु द्वारा आभार व्यक्त कर किया गया।